{"_id":"5f7cad4d8ebc3e9b7a5bf1e0","slug":"underpass-ambedkar-nagar-news-lko5438981182","type":"story","status":"publish","title_hn":"निनामपुर अंडरपास खुलवाने को सांसद रितेश ने की पहल, डीआरएम से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निनामपुर अंडरपास खुलवाने को सांसद रितेश ने की पहल, डीआरएम से की बात
विज्ञापन
फोटो 7, अंबेडकरनगर के निनामपुर में रेलवे लाइन के नीचे से बने अंडरपास मार्ग। को बंद किए जाने से इस त?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर सांसद रितेश पाण्डेय ने डीआरएम से फोन पर बात कर निनामपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बंद पड़े अंडरपास को खुलवाने पर जोर दिया। सांसद ने उन्हें बताया कि इस समय रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते निनामपुर स्थित अंडरपास को बंद कर दिया गया है। इस वजह से लोगों को दिक्कत है। लोग ट्रैक से होकर गुजरने को बाध्य हैं। डीआरएम ने सांसद को नियमानुसार मदद का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते कटेहरी बाजार स्थित निनामपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बने अंडरपास को बंद कर दिया गया है। दरअसल, कटेहरी बाजार से अशरफपुर बरवा, इल्फिातगंज, टांडा व गौहनिया के साथ-साथ ऐनवा बाजार को जोड़ने वाला निनामपुर मार्ग अहम है। हर दिन इस मार्ग से करीब तीन हजार की आबादी गुजरती है। ऐसे में अंडरपास बंद होने से दिक्कत है। तमाम साइकिल व बाइक सवार जान जोखिम में डालकर ट्रैक के ऊपर से गुजरते हैं।
इस बीच समस्या के निस्तारण के लिए प्रतापपुर चमुर्खा की ग्राम प्रधान शशि सिंह व ग्रामीणों ने बसपा सांसद रितेश पाण्डेय को अवगत कराया। सांसद ने डीआरएम से फोन पर बात कर समस्या से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य जनहित में है, लेकिन अंडरपास बंद कर देने से आवागमन बाधित है। ऐसे में जनहित को देखते हुए अंडरपास को खुलवाया जाए। डीआरएम ने सांसद को आश्वस्त किया कि प्रकरण को अधिकारियों के माध्यम से दिखवा कर नियमानुसार हल निकलवाया जाएगा।