{"_id":"60e0a5238ebc3ec2073bb0ea","slug":"underground-pipeline-burst-water-supply-interrupted-ambedkar-nagar-news-lko585338979","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत पाइप लाइन फटी, बाधित रही जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत पाइप लाइन फटी, बाधित रही जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के निकट शनिवार सुबह जलापूर्ति के लिए बिछी भूमिगत पाइप लाइन के फट जाने से पेयजल आपूर्ति घंटों बाधित रही। इससे कुछ ही देर में विद्युत उपकेंद्र व उसके आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानी उठानी पड़ी।
टूटी सप्लाई लाइन से जुड़ी एक हजार की आबादी को भी घंटों पेयजल न मिल पाने से गर्मी में एक बाल्टी पानी के लिए दूर तक दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ा। इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारी शाम तक गड़बड़ी दूर कर पाए। इसके बाद ही बाधित जलापूर्ति को शाम तक शुरू कराया जा सका।
अकबरपुर नगर पालिका द्वारा जलापूर्ति के लिए बिछाई गई अंडर ग्राउंड पाइप लाइन कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है। नतीजा यह है कि आए दिन कहीं न कहीं फटती रहती है। सुचारु जलापूर्ति के लिए समय समय पर जर्जर हो चुके पाइप को बदले जाने की मांग नागरिकों द्वारा की जाती रही है लेकिन जिम्मेदार इसे लेकर पूरी तरह उदासीन बने हैं।
विज्ञापन
इसी लापरवाही के चलते ही शनिवार को अकबरपुर के अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के निकट अंडरग्राउंड पाइपलाइन फट गई। इससे तेजी से होने वाले पानी के रिसाव से विद्युत उपकेंद्र सहित आसपास के इलाके में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
पाइप लाइन फटने के कारण इससे जुड़े एक हजार आबादी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गयी। उमस भरी भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया और एक बाल्टी पानी के लिए दूर तक दौड़ लगानी पड़ी। इससे नाराज राजाराम, आलोक कुमार व अभिषेक ने कहा कि सप्लाई लाइन में पानी का रिसाव बीते दो दिनों से हो रहा था। इसकी शिकायत के बाद भी रिसाव रोकने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
दूसरी तरफ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि शनिवार को जल के रिसाव की जानकारी होते ही उसे दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। शाम होते होते दुरुस्त कराकर पेयजल सप्लाई को भी सुचारु बना दिया गया।