{"_id":"65c3be23755b9d6a110b8bb1","slug":"underground-cable-damaged-due-to-track-construction-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110524-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रैक निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई अंडरग्राउंड केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रैक निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई अंडरग्राउंड केबल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर वाराणसी रेलमार्ग पर चल रहे ट्रैक निर्माण के दौरान मंगलवार देर शाम लोरपुर के निकट अंडरग्राउंड बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मरैला उपकेंद्र से जुड़े चार फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुर्की फीडर से जोड़कर आपूर्ति शुरू की गई । बुधवार दोपहर गड़बड़ी दूर तो कर दी गई लेकिन दिन में करीब पांच घंटे तक 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप रही।
इन दिनों अकबरपुर वाराणसी रेलमार्ग पर रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम चल रहा है। मंगलवार शाम को भी अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट काम चल रहा था। इसी दौरान लोरपुर फाटक संख्या 80सी के निकट ट्रैक निर्माण के दौरान अंडरग्राउंड बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मरेला उपकेंद्र से जुड़े शहजादपुर, गोहन्ना, गौरा व पीरपुर फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
संबंधित फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुर्की फीडर से जोड़ दिया गया। बुधवार सुबह से केबल को ठीक करने काम शुरू हुआ। इससे दोपहर 12 बजे के बाद तक बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता विद्युत अकबरपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई।