फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Underground cable burnt, CT scan test stalled

भूमिगत केबल जली, सीटी स्कैन जांच ठप

Mon, 18 Jul 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Underground cable burnt, CT scan test stalled
अंबेडकरनगर। कोटवा महमदपुर से जिला अस्पताल को होने वाली बिजली आपूर्ति के लिए बिछी भूमिगत केबल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट सोमवार सुबह फुंक गई। इससे जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। नतीजा यह हुआ कि सीटी स्कैन जांच बाधित हो गई, जिससे जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लगभग 32 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बेहतर इलाज व निशुल्क जांच की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को तगड़ा झटका लग रहा है। कभी चिकित्सकों के समय पर अस्पताल न पहुंचने से मरीजों को जहां इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, तो कभी सुचारु बिजली न मिलने व अन्य किसी कारण से जांच भी बाधित होती रहती है।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को फिर से जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जाता है कि सुबह अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट भूमिगत केबल फुंक गई। इससे कोटवा महमदपुर से जिला अस्पताल को जाने वाली विद्युत आपूर्ति तरह से ठप हो गई, जो शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे सीटी स्कैन जांच बाधित हो गई। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सीटी स्कैन के लिए औसतन 35 मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन से डिजिटल एक्स-रे जांच बाधित
जिला अस्पताल में पिछले 20 दिन से डिजिटल एक्स-रे जांच ठप है। दरअसल एक तो फिल्म समाप्त हो गई है, तो दूसरे प्रिंटर भी खराब है। इससे प्रतिदिन डिजिटल एक्स-रे के लिए पहुंचने वाले 55 मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। सोमवार को भी डिजिटल एक्स-रे के लिए 50 से अधिक मरीज पहुंचे, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी।
उठाए जाएं ठोस कदम
बड़े भाई का सीटी स्कैन कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे रामनगर के सतीराम ने कहा कि मरीजों के हित की परवाह जिम्मेदारों को नहीं है। आए दिन केबल फुंकती रहती है, लेकिन उसे बदलने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती है। डिजिटल एक्स-रे के लिए पहुंचे मीरानपुर के शफीक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक सप्ताह से लगातार अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन फिल्म न होने व प्रिंटर के खराब होने के चलते जांच नहीं हो सकी। सुचारु जांच हो सके, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

शासन को भेजा गया पत्र
फिल्म की उपलब्धता व प्रिंटर को दुरुस्त कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही डिजिटल एक्स-रे जांच शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही भूमिगत केबल को भी पावर कॉर्पोरेशन की टीम दुरुस्त कर रही है।
डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed