फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uncle please, get the road built, the cycle breaks down

अंकल प्लीज, बनवा दीजिए सड़क, टूट जाती साइकिल

Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle please, get the road built, the cycle breaks down
अंबेडकरनगर के शास्त्री नगर कॉलोनी में इन बच्चों की अपील का वयरल हुआ वीडियो। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित शास्त्रीनगर कॉलोनी की बदहाल सड़क को लेकर बच्चों तक की पीड़ा सामने आने लगी है। कॉलोनी के दो बच्चे चिलचिलाती गर्मी में भी सड़क पर पहुंचे और सड़क की बदहाली को लेकर बाकायदा वीडियो भी बनवाया। इसमें वे कह रहे हैं कि अंकल प्लीज, सड़क बनवा दीजिए। सड़क बदहाली के कारण हमारी साइकिलें जल्द टूट जा रही हैं। बच्चों की यह भावुक अपील सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इन बच्चों ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि हम सब लोग सड़क को लेकर परेशान हैं। डीएम अंकल से लेकर चेयरमैन को इस बारे में जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की पॉश कालोनियों में शुमार शास्त्रीनगर की क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क से मोहल्ले में रहने वाले लोग आजिज आ चुके हैं। वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। लोग आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक इस सड़क के बनने का मौका नहीं आ पाया। सिर्फ अमर उजाला ने इस मोहल्ले की बदहाल सड़क की खबर प्रमुखता से रविवार के अंक में प्रकाशित की, जिसमें चार अन्य वीआईपी कॉलोनियों का जिक्र था।
विज्ञापन

इस बीच शास्त्रीनगर कॉलोनी के दो बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे खराब सड़क के चलते अपनी साइकिल के टूट जाने का दर्द बयां कर रहे हैं। हुआ यह कि शास्त्रीनगर निवासी अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पालीवाल के दो बच्चे नील शेखर सिंह (10) व भार्वी सिंह मौली (8) चिलचिलाती धूप में बीते दिन कॉलोनी की मुख्य सड़क पर पहुंच गए। दोनों बच्चों ने वहां एक वीडियो बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वे कह रहे हैं कि अंकल प्लीज, हमारे मोहल्ले की सड़क बनवा दीजिए। हम सब जब साइकिल चलाते हैं, तो वह जल्दी ही खराब हो जाती है। बच्चों की इस अपील के बाद अमर उजाला टीम ने उनसे बात की, तो उन्होंने कहा कि अंकल हमारे जैसे और भी बच्चे परेशान हैं।

नील व भार्वी ने कहा कि हमारी अपील डीएम व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष से है। यह लोग चाहेंगे तो यहां की सड़क जल्दी बन जाएगी। बच्चों के समर्थन में पहुंचे कई लोगों ने कहा कि शहर की वीआईपी कॉलोनी होने के बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है। नगर पालिका व जिला प्रशासन दोनों को अविलंब इस पर उचित निर्णय लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed