फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   uncle nephew killed in thunderstorm falling

बिजली गिरी, चाचा भतीजा की मौत

Fri, 06 May 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 06 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
uncle nephew killed in thunderstorm falling
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में स्थित शवगृह के पास शुक्रवार को जुटे बिजली गिरने से मृत युवक व किशोर के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला

बूंदाबांदी के दौरान शुक्रवार को बिजली गिरने से किशोर व युवक बुरी तरह झुलस गए। घटना उस समय हुई जब दोनों भैंस चराने निकले थे। हादसे के बाद आननफानन में ग्रामीणों की मदद से परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन दोनों का आपस में चाचा-भतीजा  का रिश्ता था।

विज्ञापन


अस्पताल से दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र की बरौली आशानंदपुर ग्राम पंचायत के मजरे नोखा निवासी मुकेश (18) पुत्र रामबहाल व अमन (12) पुत्र रामस्वारथ शुक्रवार सुबह बारिश के बीच भैंस चराने निकले थे।
विज्ञापन


गांव से कुछ दूरी पर दोनों भैंस चराते हुए बात कर रहे थे। इसी बीच तेज गरज-चमक शुरू हो गई। परिवारीजनों या फिर उन दोनों को भी यह अंदाजा नहीं था कि आने वाले कुछ पल में एक बड़ा हादसा होने जा रहा है। गरज-चमक शुरू होने के कुछ देर बाद ही उन पर बिजली गिर पड़ी। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूरी पर मौजूद अन्य युवक व किशोर यह घटना देख सन्न रह गए। वे सब भी अपने जानवरों के साथ निकले हुए थे। उनमें से कई बच्चों ने दौड़कर घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों के अलावा मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इसके बाद तत्काल निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दोनों का आपस में चाचा-भतीजा का संबंध था। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बधाया।


घटना के काफी देर बाद तक मालीपुर पुलिस को इसकी जानकारी ही नहीं थी। बाद में सूचना मिलने पर मालीपुर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed