फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uncle and nephew on bike die in collision with Bolero

Ambedkar Nagar News: बोलेरो से भिड़ंत में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Sun, 13 Sep 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew on bike die in collision with Bolero
 शिवम पांडेय (फोटो)
अंबेडकरनगर। महरुआ क्षेत्र में दोस्तपुर मार्ग पर नसीरपुर के पास रविवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मामा-भांजे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुल्तानपुर निवासी शिवम पांडेय (18) और उनके मामा महरुआ के बलईपुर नसेढ़ी निवासी दुर्गा प्रसाद (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली, हैंडपंप और बिजली के खंभे से जा टकराई। उधर, चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सेमरी, सुल्तानपुर निवासी शिवम इंटर के छात्र थे। वह महरुआ के बलईपुर नसेढ़ी निवासी अपने मामा दुर्गा प्रसाद के घर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह शिवम को बुखार था। शाम करीब छह बजे वह मामा के साथ दवा लेने महरुआ गए थे। दवा लेकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नसीरपुर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद जजमानी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी अनुराधा के अलावा बेटी आराध्या (10) और बेटा अक्षत (8) हैं। पति की मौत की खबर सुनकर अनुराधा बेसुध हो गईं। शिवम के पिता अनिल और मां सुमन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी बहनें दीपिका (21) और ज्योति (18) भी सदमे में हैं। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि हादसे में मामा-भांजे की मौत हुई है। बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

 शिवम पांडेय (फोटो)

 शिवम पांडेय (फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed