Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ultrasound stopped for four months, patients are worried

Ambedkar Nagar News: अल्ट्रासाउंड चार महीने से बंद, मरीज परेशान

Tue, 17 Dec 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound stopped for four months, patients are worried
अंबेडकरनगर। चार माह से टांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। मरीजों को बाहर निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रुपये देकर जांच करानी पड़ रही है। इसी परिसर स्थित मातृ शिशु विंग के मरीज भी इसी पर आश्रित हैं। दोनों अस्पतालों की लगभग 400 की ओपीडी में से प्रतिदिन 80 से अधिक मरीजों को विभिन्न कारणों से अल्ट्रासाउंड कराने का पर्चा दिया जाता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा परिसर में ही बीते वर्ष से 200 बेड के मातृ शिशु विंग का भी संचालन हो रहा है। लगभग चार माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अल्ट्रासाउंड सेवा का संचालन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में मरीजों को 600 से 700 रुपये खर्च कर बाहर से जांच करानी पड़ रही है। मरीजों व तीमारदारों ने अल्ट्रासाउंड सेवा के सुचारु संचालन की मांग की है। जांच के शुरू होने से टांडा समेत आसपास को लोगों को इलाज का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

प्रसव के दौरान होती है परेशानी
सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब प्रसव के दौरान अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। टांडा के रामपूजन ने बताया कि रेडियोलाॅजिस्ट न होना भी एक बड़ी समस्या है। पहले जब मशीन का संचालन हो रहा था तब भी चलाने के लिए चिकित्सक न होन से परेशानी होती थी। सप्ताह में केवल एक दिन ही अल्ट्रासाउंड किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी जांच
अल्ट्रासाउंड के संचालन के लिए सीएचसी को मशीन उपलब्ध हो गई है। जल्द ही अस्पताल में मशीन को स्थापित कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -डाॅ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed