{"_id":"636158727310b62efa00dba9","slug":"ultrasound-investigation-started-in-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko655157345","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग एक पखवाड़े बाद जिला अस्पताल में फिर अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हो गई। लंबे अवकाश के बाद मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीएन यादव ड्यूटी पर पहुंचे तो लगभग 55 मरीजों का अल्ट्रासाउंड हुआ।
बीती 17 अक्तूबर को जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीएन यादव अवकाश पर चले गए थे। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट होने के चलते जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच पूरी तरह से ठप हो गई थी। इससे अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व तीमारदारों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था।
इस बीच मंगलवार को जब डॉ. पीएन यादव ड्यूटी पर पहुंचे तो अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही दूरदराज के क्षेत्रों से जांच कराने के लिए मरीज जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को सुचारु रूप से अल्ट्रासाउंड जांच हुई। लगभग 55 मरीजों की जांच की गई।