{"_id":"666ac87461c22589aefdf0e0d9d8a56c","slug":"ujamaa-parveen-and-shashikala-topped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजमा परवीन और शशिकला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजमा परवीन और शशिकला अव्वल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य काशी नरेश महाविद्यालय ज्ञानदीप डा. वृंदा प्रसाद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। उन्होंने छात्राओं से आवाहन किया कि वे इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
उन्होंने धावक पीटी ऊषा, एवरेंस्ट विजेता बछेंद्री पाल व अरुणिमा सिन्हा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल सहित अन्य कई महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि इन महिलाओं ने विश्व में देश का नाम ऊंचा किया है। कहा िक खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखती है।
विज्ञापन
बाद में आयोजित 200 मीटर दौड़ में उजमा परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो पूजा यादव को दूसरे ीस्थान पर संतोष करना पड़ा। गोला फेंक में शशिकला ने बाजी मारी, जबकि इंद्रावती को दूसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में शशिकला को प्रथम, जबकि श्वेता को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
भाला फेंक में शशिकला ने कुसुमलता को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। क्रिकेट बाल थ्रो में भी शशिकला ने अपना लोह मनवाया। उन्होंने उजमा परवीन को हराया।
इस दौरान प्राचार्य डा. वशिष्ठ नरायन मिश्र, डा. आरडी उपाध्याय, डा. अरविंद, डा. राजेश, डा. महेंद्र प्रकाश, डा. अखिलेंद्र प्रताप सिंह, डा. नंदन, डा. अरुणकांत आदि मौजूद रहे। बाद में कुंवर संजय भारती व सरोज भारती द्वारा लिखित पर्यावरण शिक्षा तथा पुस्तकालय एवं सजाज नामक पुस्तक का विमोचन भी हआ।