फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two youths who went to collect lotus flowers drowned in the pond

Ambedkar Nagar News: कमल का फूल लेने गए दो युवक तालाब में डूबे

Fri, 11 Oct 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 11 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two youths who went to collect lotus flowers drowned in the pond
अभिषेक की मौत के बाद घर पर रोते विलखते परिजन। 
अंबेडकरनगर। पूजा के लिए कमल का फूल निकालने गए जैतपुर के किशुनदासपुर निवासी दो युवक तालाब में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों को तालाब से बाहर निकाला और जैतपुर के चैनपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैतपुर पुलिस ने शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नवरात्र में पूजा के लिए कमल का फूल लेने के लिए तीन युवक किशुनदासपुर निवासी अमरीश (35), अभिषेक (22) तथा श्याम शर्मा (35) शुक्रवार सुबह आठ बजे घर से निकले। तीनों बाइक से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित आजमगढ़ जिले के अहिरौला थानांतर्गत सकरकोला गांव पहुंचे। वहां बाइक चला रहा श्याम बाहर ही रुक गया, जबकि अमरीश और अभिषेक तालाब में उतर गए। बताया जाता है कि श्याम मोबाइल पर किसी से बात करने में व्यस्त हो गया। उधर अमरीश व अभिषेक पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबता देख श्याम घबरा गया। उसने वहां गुहार लगाने के साथ ही गांव आकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद किशुनदासपुर गांव से बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आजमगढ़ की डायल 112 टीम भी वहां आ गई। दोनोंं को ग्रामीणोंं व स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला। इसके बाद सांस चलने की उम्मीद में तत्काल जैतपुर थानाक्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर अपने घर चल गए।
विज्ञापन

बाद में जैतपुर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ वंदना अग्रहरि ने बताया कि तालाब में डूबकर दो युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दोनोंं युवकों की मौत से परिवार में रोना-पीटना मचा है। अमरीश के पिता नरेंंद्र मिश्र का निधन हो चुका है, जबकि बीमार मां लीलावती (70) का रो-रोकर बुरा हाल है। अमरीश के बड़े भाई सुदर्शन सूरत में रहते हैं, जबकि वह छोटे भाई प्रेमचंद के साथ घर पर रहकर खेती करता था। उधर, अभिषेक के पिता श्रीनाथ व मां सुमित्रा बेटे की मौत से बेसुध हो जा रही हैं। बड़ी बहन माधुरी व छोटी शिवांगी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अमरीश व अभिषेक दोनों का विवाह नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed