{"_id":"65be800bf9ee4c9892008182","slug":"two-women-tried-to-commit-suicide-over-land-dispute-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110337-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद को लेकर दो महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद को लेकर दो महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश
Sat, 03 Feb 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील में आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिलाओं को कोतवाली ले जाती पुलिस। -संवाद
अकबरपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में खुद पर छिड़क लिया केरोसिन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। भूमि विवाद से जुड़े मामले में न्याय न मिलने का आरोप लागते हुए अकबरपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दो महिलाओं ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि आग लगाने से पहले ही कर्मचारियों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद अकबरपुर कोतवाली से पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले गई। एसडीएम अकबरपुर ने बताया कि संबंधित भूमि से जुड़ा मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
अकबरपुर तहसील के माधवपुर गांव की रहने वाली दो महिलाएं सुनीता व सीता ने वहां मौजूद सीओ, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों से भूमि विवाद में फिर से पैमाइश व सीमांकन करने आदि पर जोर दिया। दोनों महिलाओं का कहना था कि वे लंबे समय से मामले के निपटारे को लेकर परेशान हैं। बीते दिनों डीएम अविनाश सिंह ने समाधान दिवस के दौरान समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया था। अब शनिवार को तहसील पहुंची दोनों महिलाओं ने समस्या का निपटारा न होने का हवाला देकर आत्मदाह के लिए खुद पर केरोसिन छिड़क ली।
दोनों महिलाओं ने झोले में केरोसिन से भरी अलग-अलग बोतल ले रखी थी। केरोसिन के छिड़कते ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें आग लगाने से पहले ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई में उन्हें उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। दोबारा इस तरह की हरकत न करने का शपथ पत्र देने पर दोनों महिलाओं को जमानत दे दी गई। उधर एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने बताया कि संबंधित महिलाओं से जुड़ा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में कोर्ट के ही माध्यम से संबंधित प्रकरण में आगे की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।