{"_id":"6a5a60680dcd2bc9d704abfd","slug":"two-wanted-criminals-with-bounties-of-15-15-thousand-caught-by-mahrua-police-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-160819-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महरुआ पुलिस के हत्थे चढ़े 15-15 हजार के दो इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महरुआ पुलिस के हत्थे चढ़े 15-15 हजार के दो इनामी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरुआ पुलिस ने शुक्रवार को 15-15 हजार रुपये के दो इनामी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से इनाम घोषित किया गया था।
महरुआ पुलिस ने विशाल निवासी खरगपुर अकबरपुर को बरामदपुर-जरियारी कुड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया। इसके कुछ घंटे बाद पुलिस टीम ने रामपाल अग्रहरि निवासी कर्माजगदीशपुर बेवाना को दुर्गूपुर-जमालपुर मोड़ से दबोच लिया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध महरुआ में गैंगस्टर का मामला दर्ज है, दोनों लंबे समय से वांछित थे। विशाल पर गैंगस्टर एक्ट के अलावा मारपीट, चोरी, घर में घुसकर वारदात करने और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं, जबकि रामपाल के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई।(संवाद)