{"_id":"6803f67fa0aea63bf7072837","slug":"two-teenage-girls-missing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-132999-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो किशोरियां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो किशोरियां लापता
Sun, 20 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर इलाके के अलग-अलग गांवों से दो किशोरियां लापता हो गईं। मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जलालपुर की एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे जब वह अपनी नाबालिग नातिन के साथ घर में सो रही थीं। सुबह उठने पर नातिन गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका। आरोप है कि गांव का हरिओम उनकी नातिन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पूर्व में भी आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए उसके पिता को चेतावनी दी गई थी। इसी इलाके की एक किशोरी दो दिनों में दूसरी बार अचानक घर से लापता हो गई है। पिता ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार रात लगभग नौ बजे उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई थी।
पूरी रात तलाशने के बाद मसढ़ा मार्ग पर वह मिली, जिसे सकुशल घर लाया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह फिर से बिना बताए घर से चली गई। परिवार के लोगों ने हर संभव स्थान पर खोजबीन की, लेकिन अब तक बच्ची का कोई पता नहीं चला। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी गई है।