{"_id":"66fee2bd7270b92c2105e865","slug":"two-new-dengue-victims-found-in-the-district-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122267-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिले में मिले दो नए डेंगू पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिले में मिले दो नए डेंगू पीड़ित
Fri, 04 Oct 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तेजी से बढ़ते संचारी रोगों के बीच बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र भीटी में डेंगू से प्रभावित दो मरीज सामने आए। इससे जिले में डेंगू से प्रभावित सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। इस बीच लोगों से अपील की गई कि संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को दो लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इस पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि दो नए मरीज सामने आने से जिले में डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हो गई है। सभी का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
सीएमओ ने इस बीच लोगों से अपील की है कि वे डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों को लेकर पूरी तरह से सजग रहें। साफ सफाई व खानपान पर विशेष ध्यान दें। यदि तनिक भी लक्षण सामने आएं तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। संवाद