{"_id":"e22c704406147d3b1dc7acbc5369a085","slug":"two-million-of-property-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की संपत्ति चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख की संपत्ति चुराई
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव निवासी कमला प्रसाद शुक्ल के मुताबिक शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सोए हुए थे। घर के अंदर सिर्फ एक वृद्घ महिला ही थी। इसी बीच चोरों ने घर के एक हिस्से में नकब लगा दिया और पूरा घर खंगाल डाला। चोरों ने घर के भीतर रखी एक आलमारी को तोड़ने के साथ ही उसके अंदर लगा लाकर भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके बाद लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और तमाम कीमती कपड़े व बर्तन उठा ले गए। चोर अपने साथ घर में रखे कई बक्से भी लेते गए। भोर में तीन बजे करीब परिवार की एक महिला सदस्य की नींद खुली और उसने घर के अंदर जाकर मोबाइल को चार्जिंग में लगाना चाहा तो वहां सामान बिखरा देख सन्न रह गई।
उसने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। बाद में परिवार के कई सदस्यों ने अन्य ग्रामीणों के साथ इर्द गिर्द तलाशी अभियान चलाया तो गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे टूटे हुए आठ अटैची व बक्से पड़े मिले। इनमें रखे कीमती सामान गायब थे।
विज्ञापन
तालाब के किनारे अटैची व बक्से को तोड़ने के बाद चोरों के लिए जो कुछ भी निष्प्रयोज्य लगा वह उन्होंने वहीं बिखरा दिया। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद राजेसुल्तानपुर थाने के उपनिरीक्षक आरएन सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की।