{"_id":"673cd7160776240eb905fa73","slug":"two-major-roads-will-be-widened-by-rs-42-crores-travel-will-become-easier-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-124689-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 42 करोड़ से चौड़े होंगे दो प्रमुख मार्ग, सुगम बनेगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 42 करोड़ से चौड़े होंगे दो प्रमुख मार्ग, सुगम बनेगा सफर
Tue, 19 Nov 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के इस मार्ग का होगा चौड़ीकरण।
अंबेडकरनगर। लगभग 42 करोड़ की लागत से जिले की दो प्रमुख सड़क मार्गों का चौड़ीकरण होगा। इससे इन मार्गों से गुजरने वाली डेढ़ लाख की आबादी का सफर सुगम बनने के साथ ही उन्हें आए दिन लगने वाले जाम से होने वाली परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।
तहसील मुख्यालय व एक जिले को दूसरे जिले से जोड़ने वाले मार्गों के चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए बीते दिनों शासन ने जिले से प्रस्ताव मांगा था। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय जायसवाल ने बताया कि इसके तहत टांडा-मया मार्ग की मौजूदा समय में चौड़ाई सात मीटर है। इस मार्ग को 19 किलोमीटर तक दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह कार्य चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के तहत कराया जाएगा।
विभाग की तरफ से इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए 38 करोड़ 90 लाख का के खर्च का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी प्रकार पं दीनदयाल उपाध्याय योजनांतर्गत अकबरपुर नगर में बसखारी मार्ग से तहसील कार्यालय को जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी होगा। अभी इस सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर है जिसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा। इस पर करीब 4.42 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विभाग की तरफ से दोनों सड़कों के चौड़ीकरण पर खर्च होने वाली धनराशि का स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया को जल्दी शुरू किया जाएगा।
जमा की परेशानी से मिलेगा छुटकारा
कलेक्ट्रेट, तहसील, न्यायालय, विकासभवन, सीएमओ आफिस व अस्पताल को जाने वाला मार्ग बहुत ही व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग पर हर समय वाहनों का दबाव बना रहने से आए दिन लोगों को घंटों जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस में मौजूद रोगियों को होती है। चौड़ीकरण होने से क्षेत्रीय लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। जबकि टांडा से मया मार्ग के चौड़ीकरण से जिले के साथ ही आजमगढ़ व बस्ती तरफ से आने वाले लोगों का सफर सुगम बनेगा। यह मार्ग अंबेडकरनगर को अयोध्या से भी जोड़ता है।