{"_id":"9013a9c4e700eb8d545b3ea81ce61a78","slug":"two-killed-in-collision-of-vehicles-eight-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाहनों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, आठ घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क के किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक एसयूवी के भिड़ंने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। इसके अलावा दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की जान चली गई। दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद में अहिरौला थानान्तर्गत ग्राम मोलनापुर के लोग एक एसयूवी (स्कार्पियो जीप) से अकबरपुर होते हुए कानपुर जा रहे थे। गुरुवार भोर करीब साढ़े तीन बजे अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर अरियौना गांव के निकट सड़क के किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एसयूवी टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। इस पर आसपास के मकानों में सो रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और एसयूवी में सवार लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मोलनापुर निवासी जितेंद्र गौड़ (45) की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल सुरजीत (28), रामचंद्र (55), शांति देवी (50), दीपक (25) रेखा (48) व शकुंतला (38) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर बसखारी क्षेत्र में शुकुल बाजार के निकट गुरुवार सुबह घने कोहरे के दौरान अकबरपुर से आजमगढ़ जा रही आलू लदी ट्रक व आजमगढ़ से अकबरपुर की तरफ आ रही मौरंग लदी ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक का अगला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में आलू लदी ट्रक के चालक आजमगढ़ जनपद में कंधरापुर निवासी रामदुलारे यादव (40) की मौत होे गई। क्लीनर बृजभान यादव निवासी बैदरा आजमगढ़ व दूसरी ट्रक के चालक आजमगढ़ जनपद के हंसवर निवासी सूर्यभान घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें बृजभान की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।