फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two inquiry committees have been formed in the case of the death of a young woman at Saket Medical Centre.

Ambedkar Nagar News: साकेत मेडिकल सेंटर में युवती की हुई मौत के मामले में दो जांच कमेटियां गठित

Sun, 26 Oct 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two inquiry committees have been formed in the case of the death of a young woman at Saket Medical Centre.
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित साकेत मेडिकल सेंटर में जुलाई माह में हुई एक युवती की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के पिता ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए दो अलग-अलग कमेटियां गठित की हैं।
विज्ञापन


नगर के बसखारी रोड स्थित साकेत मेडिकल सेंटर का संचालन अनामिका सिंह के नाम से किया जाता है। घूरनपुर गांव निवासी रामजीत ने 24 जुलाई को अपनी बेटी अंकिता को पेट दर्द की शिकायत पर यहां दिखाया था। जांच में किडनी में पथरी की पुष्टि हुई, जिसके बाद 27 जुलाई को ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद ही अंकिता की हालत बिगड़ने लगी और 29 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता रामजीत ने बताया कि इलाज का पूरा खर्च आयुष्मान योजना के तहत किया गया था, उनसे कोई राशि नहीं ली गई। बावजूद इसके, इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी बेटी की जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दोनों स्तरों पर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह में डीएम को देनी होगी रिपोर्ट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय मेडिकल जांच टीम बनाई गई है, जो इलाज में संभावित लापरवाही की जांच करेगी। वहीं, आयुष्मान योजना के तहत खर्च हुई धनराशि की जांच के लिए एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। सीएमओ का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनीं जांच कमेटियां
(1) इलाज में लापरवाही की जांच हेतु
अध्यक्ष : डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ

सदस्य : पांच चिकित्सा विशेषज्ञ

(2) आयुष्मान योजना से खर्च की जांच हेतु
अध्यक्ष : प्रतीक्षा सिंह, एसडीएम अकबरपुर

सदस्य : डॉ. मुकुल त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed