{"_id":"c70ba2132e7692ba7ea403f969b2275c","slug":"two-injured-in-the-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के पटेलनगर निवासी रामानुज (68) पुत्र जगराम गुरुवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी संग्राम (22) पुत्र राजेश कुमार शुक्रवार सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन