फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two injured in bike collision, one referred to trauma

Ambedkar Nagar News: बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, एक ट्रॉमा रेफर

Wed, 04 Dec 2024 11:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
Two injured in bike collision, one referred to trauma
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र सम्मनपुर के नैली गांव के निकट मंगलवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद एक घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सम्मनपुर के ताजूपुर गांव निवासी सौरभ (25) मंगलवार सबह बाइक से हजपुरा जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह नैली गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

हादसे में सौरभ के साथ दूसरे बाइक सवार जिलाजीत (52) निवासी बागबहार थाना पवई जनपद आजमगढ़ भी घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed