फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   two died in accident

Ambedkar Nagar News: बारिश में पेड़-मकान गिरे, दो की मौत

Sat, 09 Sep 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 09 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
two died in accident
कजपुरा में गिरा मकान। 
अंबेडकरनगर। जिले में दो दिन से हो रही बारिश और हवा चलने से कई स्थानों पर पेड़ व मकान गिर गए। इन हादसों में एक अधेड़ और एक बालिका की मौत हो गई। कजपुरा में पक्का घर गिरने से दो सगी बहनें घायल हो गईं।
विज्ञापन

तिरमुहानी मार्ग पर पेड़ गिरने से तेज बहादुर (50) की मौत हो गई। टांडा क्षेत्र के हुसेनपुर गिरंट निवासी तेज बहादुर शनिवार सुबह सब्जी बेचने के लिए मोपेड से निकले थे। बारिश के दौरान सुलेमपुर बाजार के निकट तिरमुहानी मार्ग पर तेज बहादुर पर सिरसा का पेड़ गिर गया। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पेड़ हटाकर तेज बहादुर को निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के इमामपुर गांव में कच्चा मकान गिरने से आठ वर्षीय रिया की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक हरेंद्र कुमार की पुत्री रिया शनिवार भोर में छप्परनुमा घर में सो रही थी। बारिश के बीच अचानक छप्पर ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले थे। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने छप्पर हटाकर रिया को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के कजपुरा गांव निवासी मंशाराम का एक पक्का मकान शनिवार को बारिश के दौरान ढह गया। मंशाराम व अन्य परिजन मजदूरी करने गए थे। घर में मंशाराम की पुत्री नीलम (17) व चंद्रावती (15) ही मौजूद थीं। दोनों मकान के मलबे दब गईं। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दोनों किशोरियों को निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें नगपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed