फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two culverts will be widened by two crores

दो करोड़ से चौड़ी की जाएंगी दो पुलिया

Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two culverts will be widened by two crores
अंबेडकरनगर। नगर में इंद्रलोक कॉलोनी के निकट सुचारु आवागमन में बाधक बन रही अकबरपुर-सुल्तानपुर मार्ग स्थित संकरी पुलिया एक करोड़ रुपये की लागत से चौड़ी की जाएगी। वहीं, कटेहरी विकास खंड के फत्तेपुर बेलाबाग स्थित जर्जर हो चुकी पुलिया का भी एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इसी विकास खंड के लोकापुर में क्षतिग्रस्त हो चुके एक किमी. संपर्क मार्ग के निर्माण को मंजूरी शासन ने प्रदान कर दी है। 54 लाख रुपये की लागत से न सिर्फ सड़क का निर्माण होगा, बल्कि चौड़ीकरण भी होगा। दोनों पुलिया व सड़क का निर्माण प्रांतीय खंड लोक निर्माण की ओर से कराया जाएगा। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उधर, अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग का बहु प्रतीक्षित कार्य तेज करा दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों व यात्रियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए न सिर्फ बड़े पैमाने पर अलग-अलग योजनाओं के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं, बल्कि क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलियों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिनों शासन ने अकबरपुर व कटेहरी विकास खंड की दो पुलियों के चौड़ीकरण को हरी झंडी प्रदान की थी। अकबरपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर इंद्रलोक कॉलोनी के निकट स्थित पुलिया अत्यंत संकरी है। सड़क का चौड़ीकरण तो कर दिया गया था, लेकिन पुलिस जस की तस थी।
विज्ञापन

नतीजा यह रहता है कि अकसर संबंधित पुलिया के निकट सुचारु आवागमन में समस्या उत्पन्न हो जाती थी। पुलिया के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस बीच बीते दिनों ही शासन ने पुलिया के चौड़ीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि अब तक पुलिया की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर थी, लेकिन अब इसकी चौड़ाई 12 मीटर की जाएगी। एक करोड़ की लागत से बनने वाली पुलिया का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कटेहरी विकास खंड के फत्तेपुर बेलाबाग गांव के निकट स्थित जर्जर पुलिया का भी निर्माण एक करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसी विकास खंड के लोकापुर गांव का संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इस एक किमी. लंबे मार्ग का निर्माण 54 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, अकबरपुर से इल्तिफातगंज मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू करा दिया है। सिंगल लेन सड़क होने के चलते नागरिकों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
दो करोड़ रुपये से दो पुलियों व 54 लाख रुपये की लागत से एक किमी. सड़क के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान की है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed