फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two cricket pitches will be built in Government Eklavya Stadium

Ambedkar Nagar News: राजकीय एकलव्य स्टेडियम में बनेंगी क्रिकेट की दो पिच

Fri, 26 Apr 2024 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two cricket pitches will be built in Government Eklavya Stadium
अंबेडकरनगर। खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये से अकबरपुर स्थित राजकीय एकलव्य स्टेडियम में एक तरफ जहां क्रिकेट की दो पिच तैयार हो रहीं हैं तो वहीं जलभराव की समस्या दूर करने के लिए मैदान में मिट्टी की पटाई की जा रही है। इसके साथ ही चारों तरफ नालियों का भी निर्माण कराया जा रहा है। जूडो, जिम्नास्टिक व कुश्ती के लिए भी व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं।
विज्ञापन

12 दिसंबर 2001 में जब राजकीय एकलव्य स्टेडियम का लोकार्पण हुआ तो खेल प्रतिभाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इंडोर के साथ आउटडोर खेलों की सुविधा प्रदान करने के साथ ही एक-एक कर प्रत्येक खेल के कोच की भी तैनाती कर दी गई। इसका बड़ा लाभ खेल प्रतिभाओं को मिलने भी लगा। हालांकि इन सबके बीच खेल मैदान नीचा होने के चलते बारिश होने पर पूरा मैदान जलाशय में तब्दील हो जाता है। इससे क्रिकेट समेत अन्य आउटडोर खेल बरसात के दिनों में प्रभावित होते हैं। इसके अलावा क्रिकेट जैसे खेलों की भी बेहतर सुविधा स्टेडियम में नहीं है।
विज्ञापन

इन सबके बीच अब समस्याएं दूर होने जा रही हैं। एकलव्य स्टेडियम कार्यालय के अनुसार पांच करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से मैदान में न सिर्फ मिट्टी की पटाई की जाएगी बल्कि चारों तरफ नाली का निर्माण भी होगा। क्रिकेट की दो पिच तैयार की जा रही हैं तो जूडो, जिम्नास्टिक व कुश्ती के लिए व्यवस्थाएं और भी बेहतर होंगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को दो करोड़ 57 लाख रुपये की राशि भी उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा लाभ
खेल शिक्षक सुधीर चतुर्वेदी व संदीप जान ने कहा कि एकलव्य स्टेडियम में व्यवस्थाएं सुधरने का खेल प्रतिभाओं को बड़़ा लाभ मिलेगा। बीते कई वर्षों से स्टेडियम से निकलने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य व राष्ट्रीयस्तर पर हो रहा है। व्यवस्थाओं में सुधार होने पर और भी प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। खेल शिक्षक मोहम्मद हसन व प्रदीप यादव ने कहा कि स्टेडियम में व्यवस्थाएं बेहतर होने का बड़ा लाभ युवाओं को मिलेगा।

तेजी से चल रहा कार्य
राजकीय एकलव्य स्टेडियम में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। मिट्टी पटाई से जलभराव समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी। - शीला भट्टाचार्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed