फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two constables suspended for showing fake recovery of liquor

Ambedkar Nagar News: दिखाई शराब की फर्जी बरामदगी, दो सिपाही निलंबित

Sat, 07 Sep 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 07 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two constables suspended for showing fake recovery of liquor
जेल चौकी प्रभारी व एक अन्य सिपाही हुआ लाइनहाजिर
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी से मिलकर की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

अंबेडकरनगर। विपक्षी से मिलीभगत कर एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लेने का मामला सामने आया है। शिकायत पर एसपी ने जांच कराई तो आरोप सही पाया गया। इस पर संबंधित युवक को गिरफ्तार करने वाले दो सिपाहियों को निलंबत कर दिया गया जबकि बिना तथ्यों को जांचे आरोपी का चालान करने के आरोप में जेल चौकी प्रभारी व एक सिपाही को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। इस बीच एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को भेजे नए निर्देश में कहा है कि यदि इस प्रकार का मामला अब सामने आया तो संबंधित पुलिस कर्मियों पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।
मालीपुर में बीते दिनों छेड़खानी की शिकार पीड़िता के पिता को ही शराब के साथ पकड़कर जेल भेजेे जाने का विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि अब अकबरपुर पुलिस इसी तरह की मनमानी का खुलासा हो गया है। सिसानी अखईपुर निवासी विवेक कुमार ने एसपी से की शिकायत में कहा कि चार सितंबर की रात को उन्हें अकबरपुर कोतवाली के दो सिपाहियों ने पकड़ लिया और फर्जी ढंग से 24 पाउच शराब की बरामदगी दिखा दी। एसपी से कहा कि यह कार्रवाई उनके एक विपक्षी से मिलीभगत कर की गई है। वे न तो शराब पीते हैं और न ही अब तक उनके खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई हुई है। शिकायत को एसपी ने अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रकरण की प्रारंभिक जांच कराई तो इसमें पता चला कि पुलिस कर्मियों ने वास्तव में मनमानी की है।
विज्ञापन

एसपी डॉ कौस्तुभ ने इस पर शुक्रवार देर शाम विवेक को फर्जी ढंग से पकड़ने वाले अकबरपुर कोतवाली के दो सिपाहियों विधान सिंह व जितेश शर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विवेक का चालान करने वाले जेल चौकी प्रभारी प्रभात गंगवार व यहीं तैनात सिपाही सोनू यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। इन दोनों पर यह आरोप था कि इन्होंने दोनों सिपाहियों द्वारा फर्जी ढंग से युवक को गिरफ्तार कर चौकी पर ले आए जाने के बाद तथ्यों व आरोपों की पुष्टि नहीं की और इसके बगैर ही युवक का चालान कर दिया। एसपी ने इसके साथ ही इस मामले की विवेचना अकबरपुर कोतवाल को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed