{"_id":"66a133157866f9b32e093e3c","slug":"two-candidates-of-pradhan-and-one-candidate-of-bdc-declared-unopposed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118598-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रधान के दो व बीडीसी का एक प्रत्याशी निर्विरोध घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रधान के दो व बीडीसी का एक प्रत्याशी निर्विरोध घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
अबेडकरनगर।
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में दो प्रधान व एक जिलापंचायत पद के लिए अब चुनाव होगा। बुधवार को किसी पद पर नाम वापस नहीं हुआ। इस बीच सभी को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। दो प्रधान, एक बीडीसी व 60 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित कर दिए गए हैं।
पंचायत उप चुनाव के लिए कुल 76 पदों पर चुनाव की प्रक्रिया बीते दिनों शुरू हुई थी। इसमें प्रधान पद के लिए कटेहरी के खजुरडीह जबकि रामनगर ब्लॉक के रूस्तमपुर में केवल एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया था। इसी प्रकार अकबरपुर से सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए भी एक सदस्य का नामांकन हुआ था। इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। सदस्य ग्राम पंचायत के लिए भी 60 से अधिक प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। ऐसे में अब मात्र दो प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें कटेहरी प्रथम सदस्य जिला पंचायत के लिए कांती देवी, सावित्री देवी व दीपलता गौतम के बीच चुनावी मुकाबला होगा। कटेहरी के बसंतपुर में प्रधान पद के लिए जुगना व पुष्पा का चुनाव लड़ना तय है। अकबरपुर के गौरा में प्रधान पद के लिए राहुल,सुग्रीव, रामचंद्र, राकेश व अरविंद चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी डाॅ. महेश चंद द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को कोई नामवापसी नहीं हुई। छह अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव चिह्न का आवंटन बुधवार को कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन