फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two bridges will be made

तिघरा व कबीरपुर नाले पर बनेगा पुल

Mon, 27 Jan 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two bridges will be made
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के भगौतीपुर के तिघरा नाले व मिर्जापुर के कसेरुआ कबीरपुर नाले पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। शासन ने दोनों के निर्माण को हरी झंडी देते हुए निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण प्रांतीय खंड को सौंपी है। शासन से धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दोनों पुलों के बन जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों की करीब 20 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष बात यह है कि इन दोनों पुलों के बन जाने से अकबरपुर शहर में जाम की समस्या भी कुछ हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

लोगों को सुचारु आवागमन, गांव को गांव से जोड़ने के लिए जहां बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं क्षतिग्रस्त सड़कों का भी विभिन्न योजनाओं के तहत नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा नालों पर पुलों का निर्माण भी विभिन्न योजनाओं के तहत कराया जा रहा है। इसी क्रम बीते दिनों पीडब्लूडी ने अकबरपुर तहसील के भगौतीपुर के तिघरा नाले व मिर्जापुर के कसेरुआ कबीरपुर स्थित नाले पर पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 1 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दोनों पुलों के निर्माण को बीते दिनों शासन ने हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन

दोनों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी प्रांतीय खंड को सौंपी गई है। सहायक अभियंता प्रांतीय खण्ड हरेकृष्ण ने बताया कि भगौतीपुर में करीब 68 लाख जबकि कबीरपुर में 91 लाख की लागत से पुल का निर्माण होगा। इसके अलावा 40-40 लाख रुपये की लागत से दोनों पुलों के दोनों तरफ अप्रोच मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। बताया कि इन दोनों पुल के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांवों की करीब 20 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसेरुआ कबीरपुर नाले पर पुल का निर्माण होने से महरुआ मार्ग से अयोध्या की तरफ जाने के लिए बाईपास का प्रयोग किया जा सकेगा। इससे अकबरपुर नगर में जाम की समस्या कुछ हद तक दूर हो सकती है। साथ ही कसेरुआ, रतनपुर, भिखारी के लोगों को अयोध्या मार्ग पर आने के लिए अकबरपुर नगर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, सिझौलिया, गोविंदपुर गनेशपुर, अटिका, बहोरिकपुर व अयोध्या मार्ग के लोग महरुआ मार्ग पर जाने के लिए पुल का इस्तेमाल कर सकेंगे।
रतनपुर के राजेंद्र कुमार, सुनील शर्मा व अजीत कुमार ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण से शिवबाबा, अन्नावां, कटेहरी जाने के लिए अकबरपुर नगर की भीड़भाड़ वाले मार्ग से निजात मिलेगी। किसान दिलीप वर्मा, मंगल वर्मा व सालिकराम वर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों को इस पुल के निर्माण से बड़ी राहत मिलेगी। मालीपुर, दोस्तपुर व आनंदनगर की बाजार तक के ग्रामीणों को मिझौड़ा जाने के लिए या तो अकबरपुर मुख्य मार्ग या फिर श्रवणक्षेत्र से होकर जाना पड़ता है। इस पुल के निर्माण से किसान भिखारीपुर से कसेरुआ से कबीरपुर पुल होते हुए मिझौड़ा मार्ग पर आसानी से पहुंच जाएंगे। इससे उन्हें नो इंट्री व जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

शासन से भगौतीपुर व कबीरपुर पुल के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इन दोनों पुल का काम शासन से धन उपलब्ध होते ही शुरू करा दिया जाएगा।
- शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed