{"_id":"6755d2bb77d198535f00af19","slug":"two-bikes-collide-one-youth-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-125849-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो बाइकों में भिड़ंत, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो बाइकों में भिड़ंत, एक युवक की मौत
Sun, 08 Dec 2024 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना अलीगंज के मोहल्ला कस्बा पूरब के निकट रविवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला फत्तूपुर निवासी शादाब (22) रविवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था। कस्बा पूरब में सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों सवार बाइक समेत गिर पड़े। हेलमेट न लगाने के चलते शादाब के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया। उसने हेलमेट लगा रखा था। सांस चलने की उम्मीद में शादाब को सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।