फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two bike riders died in a road accident

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 05 Apr 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in a road accident
अभय गुप्ता मृतक (फाइल फोटो)
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज इलाके में शनिवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरे को लखनऊ रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर के कटया जनेशरी निवासी 30 वर्षीय सुजीत कुमार नगर पंचायत जहांगीरगंज में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। शनिवार की सुबह सात बजे बाइक से नगर पंचायत जा रहे थे। मामपुर गांव के निकट पहुंचे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे जलालपुर के गंजा मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय अभय गुप्ता ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। उनके सिर व अन्य स्थानों पर चोट लग गईं। आनन-फानन स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनोंं को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। अभय की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

घर के हालात :
अभय चौक शराब गली निवासी अपने फूफा दीपक गुप्ता के घर जा रहे थे। अभय गुप्ता के पिता राजू बर्तन फेरी का काम करते हैं। छह भाइयोंं में वह पांचवे नंबर के थे। बड़ा भाई राहुल जो ससुराल में रहता हैं। दूसरा नंबर का गणेश, तीसरा पर वीरू, चौथे पर अजीत और सबसे छोटा भाई लकी घर पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मी सुजीत के पिता फिरतू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सुजीत की नौकरी लगने के बाद वह उनका सहारा बन गए थे। सुजीत तीन भाइयों में मंझले थे। बेटे की मौत के बाद शव घर पहुंचते ही मां राधा देवी बेसुध हो गईं। हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

मामले में थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed