{"_id":"611167df8ebc3efcd215e419","slug":"two-and-a-half-hours-jam-in-vip-area-ambedkar-nagar-news-lko590642644","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी क्षेत्र में ढाई घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी क्षेत्र में ढाई घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल के पास जाम लगने से जाम में फंसी एंबुलेंस।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय का वीआईपी क्षेत्र माने जाने वाले कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल व अन्य प्रमुख सरकारी कार्यालय वाला इलाका लगभग ढाई घंटे तक जाम से कराहता रहा। टांडा रोड से जिला अस्पताल, विकास भवन से लेकर बसखारी रोड तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। घंटों लगे जाम में आम नागरिकों के साथ ही कई एंबुलेंस भी इसमें फंसी रही। इससे नागरिकों, मरीजों व उनके तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
दरअसल सड़क के किनारे एक तरफ अस्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है, तो वहीं सड़क के किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़े होने के चलते भी जाम की समस्या बढ़ रही है। जिम्मेदारों की ओर से अस्थायी तौर पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की सुध नहीं ली जा रही है। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा जिला अस्पताल, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, तहसील, जनपद न्यायालय समेत अन्य कार्यालयों में जाने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
अकबरपुर नगर के वीआईपी क्षेत्र में शामिल कलेक्ट्रेट इलाके में जाम की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। इस क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के अलावा जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, विकास भवन, अकबरपुर तहसील, जिला पंचायत, जनपद न्यायालय, स्टाफ कॉलोनी समेत कई अन्य प्रमुख कार्यालय स्थित हैं। इस क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
दरअसल संबंधित क्षेत्र की सड़क के किनारे अस्थायी अतिक्रमण दुकानदारों ने रखा है, तो वहीं विभिन्न कार्यालयों में प्रतिदिन पहुंचने वाले लोगों द्वारा जहां-तहां वाहन खड़ा कर दिए जाने से जाम की समस्या और भी बढ़ जाती है। दो दिन के आंशिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यालयों में पहुंचे। नतीजा यह रहा कि संबंधित क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। सुचारु यातायात के लिए मौके पर मौजूद यातायात पुलिस इधर उधर दौड़भाग करते रहे, लेकिन जाम की समस्या बढ़ती ही गई।
टांडा रोड से लेकर कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, विकास भवन होते हुए बसखारी रोड तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसमें एक तरफ जहां आम नागरिक जाम में फंस गए, तो वहीं कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। लगभग ढाई घंटे तक लगे जाम से भीषण गर्मी में नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे राहुल, अभिषेक, कृपाशंकर, रईस व अनिल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक अतिक्रमण हटाया नहीं जाएगा, तब तक जाम की समस्या दूर होने वाली नहीं है। उधर, एएसपी संजय राय ने बताया कि यातायात सुचारु करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।