फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two accused arrested in the murder of history sheeter

हिस्ट्रीशीटर की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in the murder of history sheeter
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के मरौचा पिपरी में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों की पिटाई से हुई हिस्ट्रीशीटर की मौत के मामले में फरार दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिटाई में प्रयुक्त डंडे को बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के मरौचा पिपरी गांव के बाहर स्थित पुलिया पर शुक्रवार देर रात हिस्ट्रीशीटर शेर बहादुर यादव उर्फ मोनू ने ननिहाल में रह रहे संदीप शुक्ला की अकारण पिटाई कर दी थी। जान बचाकर घर की तरफ भागे संदीप को घायल देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शेर बहादुर की जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच पहुंचे शेर बहादुर के भाई विनय ने उसे सीएचसी बसखारी पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान हिस्ट्रीशीटर शेरबहादुर की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। बाद में शेरबहादुर के भाई विनय की तहरीर पर पुलिस ने संदीप शुक्ला तथा रिश्तेदार दिवाकर तिवारी उर्फ छैनू व मैनू समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। इस बीच सुबह मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अमरनाथ तिवारी ने टीम के साथ बुकियां मंदिर के निकट संदीप शुक्ला व दिवाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल के तौर पर डंडा बरामद किया। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed