फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tube well funds embezzled, warrant issued against SDO

Ambedkar Nagar News: नलकूप की धनराशि हड़पी, एसडीओ के खिलाफ वारंट जारी

Tue, 23 Jul 2024 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tube well funds embezzled, warrant issued against SDO
अंबेडकरनगर। उपभोक्ता फोरम ने किसान के नलकूप कनेक्शन की धनराशि हड़पने के मामले में एसडीओ के खिलाफ वारंट जारी किया है। 26 जुलाई को एसडीओ को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नलकूप की धनराशि हड़पने के केस में आने वाले फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील के अमदही गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह ने 25 जुलाई 2013 को पावर कारपोरेशन के अकबरपुर के अधिशासी अभियंता समेत चार अन्य के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में वाद दायर किया था। वादकारी ने नलकूप कनेक्शन के लिए 2007 में आवेदन किया था। इसके लिए निर्धारित धनराशि भी विभाग के खाते में जमा कराई थी। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पावर कारपोरेशन ने न तो पैसा वापस किया और न ही कनेक्शन दिया। जिसके उपरांत राजेंद्र प्रताप ने 2009 में फोरम में वाद दायर किया था।
विज्ञापन

28 दिसंबर 2013 को तत्कालीन अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने उनके हक में फैसला सुनाते हुए नौ प्रतिशत ब्याज की दर से 50 हजार रुपये व मानसिक क्षति के रूप में पांच हजार, वाद व्यय के लिए दो हजार रुपये दो माह के भीतर देने का आदेश दिया था। उस समय विभाग के अधिकारियों ने पैसे देने की बात जज के समक्ष कही थी। 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी पावर कारपोरेशन ने भुगतान नहीं किया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रदोष आयोग के अध्यक्ष दयाराम ने एसडीओ नेवादा के खिलाफ वारंट जारी किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed