{"_id":"60fc51c38ebc3e586c0aee90","slug":"trying-to-cultivate-brahmins-by-having-food-together-ambedkar-nagar-news-lko588324022","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ भोजन कर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ भोजन कर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग गांवों से आए ब्राह्मणों के समूह के साथ भोजन कर बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने शनिवार को ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की। उन्होंने प्रदेश में ब्राह्मणों की स्थिति पर चर्चा की। कहा कि पूरे प्रदेश में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। इसे देखते हुए ही बसपा प्रमुख मायावती इस वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी हुई हैं। सरकार बनने पर फिर से ब्राह्मणों को समुचित सम्मान दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर उन्हें विशेष महत्व दिया था।
जिले के दो दिवसीय दौरे की शुरूआत बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने शनिवार को भीटी तहसील के द्वारिकाप्रसाद इंटर कॉलेज बेनीपुर में ब्राह्मणों के साथ भोजन पर चर्चा के साथ की। यहां आयोजन की कमान बसपा संसदीय दल के नेता रितेश पांडेय व पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने संभाल रखी थी। इनके नेतृत्व में ही यहां ब्राह्मणों के साथ बसपा महासचिव के भोजन व विशेष चर्चा का सत्र आयोजित हुआ।
इसके लिए अलग-अलग गांव से लगभग 100 ब्राह्मण बुलाए गए थे। चर्चा के लिए पहुंचे ब्राह्मणों का विशेष सम्मान करते हुए सतीश चंद्र ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग अत्यंत दयालु व सबको साथ लेकर चलने वाला है। ब्राह्मणों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। इसे देखते हुए ही हम ने तय किया है कि इस वर्ग को समुचित सम्मान दिलाया जाएगा।