फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Truck stuck on the road, the problem of jam remained throughout the day

सड़क पर फंसा ट्रक, दिनभर रहा जाम का संकट

Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck on the road, the problem of jam remained throughout the day
अंबेडकरनगर के नई सड़क शहजादपुर सड़क के किनारे खुदाई से प्रभावित रहा आवागमन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। शहजादपुर स्थित नई सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया के पास शनिवार को ट्रक के फंस जाने से नागरिकों को आवागमन के संकट से जूझना पड़ा। इसके चलते दिनभर नगर में भी जाम का संकट बना रहा। इस दौरान नागरिकों को आवागमन करने में खासी दिक्कतें हुईं। सबसे ज्यादा मुश्किल स्कूल के लिए निकले छात्र-छात्राओं को हुई। तमाम विद्यार्थी विलंब से स्कूल पहुंचे। लगभग चार घंटे तक जाम के संकट से आम नागरिकों को भी परेशानी हुई। नागरिकों ने कहा कि जब एक तरफ सड़क तोड़कर पुलिया का निर्माण हो रहा है तो दूसरी तरफ से भारी वाहनों के आवागमन को रोक देना चाहिए था। ऐसा नहीं किया गया, जिसका खामियाजा घंटों नई सड़क क्षेत्र के नागरिकों व उधर से आवागमन करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों तमसा नदी पुल से लेकर शहजादपुर संघतिया नाका स्थित पुलिस चौकी तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके चलते नई सड़क पर चूना भट्ठी के पास जल निकासी के लिए बनी पुलिया को तोड़कर उसे नए सिरे से बनाया जा रहा है। इन दिनों सड़क की पश्चिमी पटरी को तोड़कर निर्माण चल रहा है। ऐसे में यहां पर सड़क सिर्फ सिंगल लेन ही बची है और इसी से आवागमन हो रहा है। सिंगल लेन होने के चलते वैसे ही यहां जाम का संकट बना रहता है।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार सुबह यहां एक ट्रक फंस गया। इसके चलते आवागमन के लिए बची सिंगल लेन भी जाम हो गई। इससे लगभग चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सिर्फ पैदल, बाइक या साइकिल सवार ही निकल पा रहे थे। अन्य वाहनों को दूसरे मार्ग से गुजरना पड़ा। इससे सड़क के दोनों तरफ लगभग पूरे दिन जाम का संकट बना रहा। नई सड़क जाम होने का असर शहजादपुर के अंदर भी दिखा। शहजादपुर क्षेत्र की विभिन्न गलियों से लोग निकलने की जद्दोजहद करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक फंसने के चलते न सिर्फ जाम का संकट बना रहा, बल्कि सुबह स्कूल के लिए निकले बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बच्चे काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कई वाहनों को लंबा चक्कर लगाने के लिए विवश होना पड़ा। इसके चलते कई स्कूलों के बच्चे विलंब से स्कूल पहुंचे। स्थानीय मनोज जायसवाल, रामअवतार राजभर व सुनील शर्मा ने कहा कि निर्माण चल रहा था तो बड़े वाहनों का आवागमन रोक देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed