{"_id":"68fbc83a4bca1c517d0cf894","slug":"truck-hits-parked-suv-six-year-old-boy-survives-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-144137-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रक ने खड़ी एसयूवी में मारी टक्कर, छह वर्षीय बालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रक ने खड़ी एसयूवी में मारी टक्कर, छह वर्षीय बालक बचा
Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
आलापुर में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त एसयूवी।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर क्षेत्र के रामनगर बाजार में बृहस्पतिवार शाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो में बैठा 6 वर्षीय बालक अथर्व यादव बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे हल्की चोटें आईं। टक्कर से एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़कर पीट दिया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया है।
इमादपुर निवासी आशीष यादव अपनी एसयूवी से भतीजे अथर्व के साथ रामनगर बाजार में खरीदारी करने आए थे। उन्होंने सामान खरीदने के लिए गाड़ी किनारे खड़ी कर दी और भतीजे को वाहन में ही बैठा छोड़ा। इसी दौरान जहांगीरगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने एसयूवी को साइड से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने करीब एक किलोमीटर दूर तहसील मुख्यालय के पास ट्रक को रोक लिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था। पकड़े जाने पर उसने अपनी गलती स्वीकारने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर आशीष यादव व अन्य लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की जानकारी पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। मामले में आशीष यादव की तहरीर पर ट्रक चालक राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, ट्रक चालक की ओर से उसके भाई अंगद ने आशीष यादव के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। मामले की जांच चल रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।