फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Truck crushed the bike rider

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Wed, 17 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 17 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed the bike rider
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic

तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। 

विज्ञापन


अकबरपुर थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी सुधीर (22) पुत्र करमराज मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, सुधीर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत अरिया बाजार निवासी विरोट (16) पुत्र देवराज व रसूलपुर गांव निवासी कृष्णकुमार (50) पुत्र कमला प्रसाद मंगलवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय अरिया के निकट सामने से आ रही पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां विरोट की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी राकेश (25) व बृजेश (16) पुत्रगण सोमई बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी विष्णु (24) पुत्र घिर्राऊ, इसी थाना क्षेत्र के नेवतरिया गांव निवासी प्रेमकुमार (48) पुत्र तिलकराम, बरधाभिउरा गांव निवासी धर्मेंद्र वर्मा (21) पुत्र राजितराम व मालीपुर थाना अंतर्गत खजुरीडीह गांव निवासिनी संपत्ति देवी (35) पत्नी मंशाराम मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं     लगा रखा था। उधर, टांडा में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वृद्ध की घटना स्थल पर ही  मौत हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर थाना अलीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीती रात टांडा-अकबरपुर मार्ग पर ग्राम रामपुर बिहरोजपुर में साकेत एकेडमी के सामने नवी अहमद (60) पुत्र अली अहमद निवासी मोहल्ला कस्बा छोटीबाजार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।


इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के मेराज अनवर पुत्र एकरामुल हक निवासी मोहल्ला कस्बा ने थाना अलीगंज में अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed