{"_id":"5f5a641f8ebc3e54de0c36d0","slug":"truck-ambedkar-nagar-news-lko5395124153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ट्रक, 11 पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ट्रक, 11 पशुओं की मौत
विज्ञापन
जलालपुर। वध के लिए ले जाई जा रही वध प्रतिबंधित पशुओं से भरी ट्रक जलालपुर रफीगंज मार्ग स्थित हैदराबाद गांव के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 13 वध प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। इसमें से 11 की मौत हो चुकी थी, जबकि 2 गोवंश जीवित मिले। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने मौके का जायजा लिया। बाद में मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराकर गड्ढा खुदवाकर दफना दिया गया। मामले मेें पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
घटना गुरुवार भोर तीन बजे की है। जलालपुर रफीगंज मार्ग स्थित हैदराबाद गांव के निकट गोवंश से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर ग्रामीणों ने सुबह ट्रक की तलाशी ली तो उसमें न तो चालक मौजूद था और न कोई अन्य व्यक्ति। ट्रक के डाले में देखा तो उसमें कई गोवंश इधर उधर गिर पड़े थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल थाने में दी। सूचना के कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से 13 गोवंश बरामद हुए। इसमें से 11 की मौत हो चुकी थी, जबकि दो गोवंश जिंदा मिले। प्रशासन ने इनका इलाज कराया। इस बीच सूचना पर पहुंचे एसडीएम महेंद्र पाल सिंह व सीओ आरपी राय ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया।
बाद में पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उन्हें गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। उधर दोनों जीवित गोवंशों में से एक को पशुपालक को सौंप दिया गया, जबकि दूसरे को जलालपुर स्थित गोशाला भेज दिया गया।