{"_id":"3b935285021707fa62d0481952627e6e","slug":"triple-riding-is-not-stopped-in-traffic-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह में ही नहीं रुक रही ट्रिपल राइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह में ही नहीं रुक रही ट्रिपल राइडिंग
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात माह मनाया जा रहा है। इसमें न सिर्फ जागरूकता वाहन के जरिए यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, बल्कि उनमें यातायात नियमों से संबंधित पैंफलेट का भी वितरण किया जा रहा है। जगह-जगह गोष्ठी कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
साथ ही दुर्घटना से बचाने के लिए वाहनों के पीछे अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। हालांकि इन सबके बावजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर कोई सख्त कदम अब तक पुलिस नहीं उठा सकी है। नतीजा यह है कि प्रतिदिन लोग यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस के सामने से गुजर रहे हैं।
यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर यातायात पुलिस कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया है कि बड़ी संख्या में लोग ट्रिपल राइडिंग तक कर रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला टीम ने जब जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों का जायजा लिया, तो प्रत्येक दूसरा दो पहिया चालक बगैर हेलमेट के वाहन चलाता हुआ मिला।
विज्ञापन
इसी प्रकार अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे से ही कई ट्रिपल राइडर गुजर गए, जबकि यहां हर समय पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। उधर, यातायात प्रभारी सुधांशु ने बताया कि शीघ्र ही अभियान चलाकर बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों एवं ट्रिपल राइडिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।