फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   tried to commit suicide by jumping into Saryu river

Ambedkar Nagar News: सरयू में कूदकर जान देने की कोशिश

Sat, 31 May 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 31 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
tried to commit suicide by jumping into Saryu river
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बिडहर घाट पुल पर शनिवार को संत कबीर नगर जिले के एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रयास से युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। संतकबीरनगर जिले के धनघटा निवासी प्रदीप सिंह (18) अपने कुछ साथियों के साथ बिडहर घाट पुल पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदीप मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था, उसी दौरान उसने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाते देख पुल किनारे और घाट पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आ गए। कुछ लोग पानी में उतर गए और किसी तरह युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम व जहांगीरगंज थाने की स्थानीय पुलिस ने युवक को प्राथमिक अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जहांगीरगंज थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उसके भाई ने तहरीर देने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed