फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tricolor will be proudly hoisted on Republic Day today

गणतंत्र दिवस पर आज शान से लहराएगा तिरंगा

Wed, 26 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be proudly hoisted on Republic Day today
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सजी पुलिस लाइन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आजादी के 73वेें गणतंत्र दिवस पर बुधवार को जिले में शान से तिरंगा लहराएगा। अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहे पर 100 फिट की ऊंचाई पर पहली बार तिरंगा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही लहरा दिया गया। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होगा। यहां मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन जहां परेड की सलामी लेंगे, तो वहीं कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के सभी विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन के तहत ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। उधर, गणतंत्र दिवस को देखते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय के अलावा अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह तिरंगे की दुकानें सज गईं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

कोविड के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस गणतंत्र दिवस पर पहली बार जिले मेें 100 फिट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद की ओर से जिला मुख्यालय के फव्वारा तिराहे पर 100 फिट ऊंचा लोहे का पोल स्थापित कर एक दिन पहले ही तिरंगा लहरा दिया गया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होगा। सुबह 9 बजे परेड की सलामी मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन लेंगे। साढ़े 9 बजे डीएम ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

एक सिपाही को गोल्ड व पांच को मिलेगा सिल्वर
अंबेडकरनगर। जिले के छह पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस महानिदेशक के विशेष प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। इनमेें से एक पुलिसकर्मी को गोल्ड, जबकि पांच पुलिस कर्मियों को सिल्वर पदक से नवाजा जाएगा। राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस महानिदेशक के विशेष प्रशंसा चिह्न से पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इनमें जिले के छह पुलिस कर्मियों ने शामिल होकर जनपद का मान बढ़ाया है। सिपाही उमेश यादव को शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक के गोल्ड प्रशंसा चिह्न से सम्मानित करने का निर्णय हुआ है। सिपाही विपिन सिंह राठौर, अबू हमजा, विकासचंद्र ओझा, अमरेश सिंह यादव व सुनील कुमार को सिल्वर प्रशंसा चिह्न से सम्मानित करने के लिए सूची मेें शामिल किया गया है। इन सभी सिपाहियों को फील्ड में उनके बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हेें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed