Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tricolor will be hoisted with pride today, scattered gaiety

आज शान से लहराएगा तिरंगा, बिखरा उल्लास

Mon, 15 Aug 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted with pride today, scattered gaiety
आज शान से लहराएगा तिरंगा, बिखरा उल्लास
विज्ञापन

फोटो 24
अंबेडकरनगर। जिले में आज आन, बान व शान से तिरंगा फहरेगा। न सिर्फ सरकारी कार्यालयों, बल्कि निजी संस्थानों के साथ ही दुकानों व प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा लहराएगा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को उल्लास से मनाए जाने को लेकर एक दिन पहले ही चहुंओर उल्लास का माहौल दिखा।
अमृत महोत्सव के तहत लगभग प्रत्येक घर, प्रतिष्ठानों पर लहरा रहे तिरंगा से समूचा माहौल पूरी तरह से देशभक्ति में सराबोर हो गया। उधर स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले विविध प्रकार के आयोजनों को सफल बनाने के लिए लिए एक दिन पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। रविवार के अवकाश के बाद भी ज्यादातर स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

सोमवार को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का उल्लास जिले में रविवार को ही चहुंओर दिखने लगा। हर कोई राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत दिखा। दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर जहां तिरंगा लगा दिखा, तो वहीं ज्यादातर घरों, प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर लोग स्वयं ही तिरंगा खरीदकर घरों व प्रतिष्ठानों पर लगा रहे थे। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह लहरा रहे तिरंगे से समूचा माहौल राष्टप्रेम में डूबा हुआ दिखा। इस बीच सोमवार को झण्डारोहरण को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा।
उधर पर्व के दिन होने वाले विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। रविवार के अवकाश के बाद भी जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ज्यादातर स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया।
अकबरपुर नगर स्थित सेंट पीटर्स, सेंट जेवियर्स, डॉ. एके पब्लिक स्कूल, डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज, जीएसएस स्कूल, अकबरपुर पब्लिक स्कूल, बीएनकेबी पीजी कॉलेज, रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में पर्व के दिन होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गईं।

रंगबिरंगी झालरों से सजे कार्यालय
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न सरकारी कार्यालय रंगबिरंगी झालरों से सजे दिखे। अमृत महोत्सव के चलते इन्हें पहले से ही सजाया गया है। विशेष साफ सफाई के बाद कार्यालयों को भव्य ढंग से सजाया गया। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, पीडब्लूडी, विकास भवन, कृषि भवन, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, अकबरपुर ब्लाक, जिला पंचायत कार्यालय, जल निगम कार्यालय के अलावा अन्य सरकारी कार्यालयों को भी भव्य ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed