फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tributes paid to the martyrs of Pulwama

पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Pulwama
अंबेडकरनगर के अशरफपुर बरवा में पुलवामा के शहीदों को लेकर कैंडल मार्च निकालते नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को पुलवामा के शहीद सैनिकों को याद किया गया। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व समाजसेवी संस्थाओं ने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी कड़ी में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अशरफपुर बरवां चौराहे पर कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की। युवाओं ने देश के जवानों व वंदे मातरम् का जयघोष भी किया।
विज्ञापन

समूचे जिले में रविवार को जहां पुलवामा घटना को लेकर शोक दिखा, वहीं देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के प्रति गर्व भी महसूस हुआ। अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक पार्टियाें व सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सभी ने शहीदों को नमन किया, और देश की एकता, अखंडता के लिए एकजुट रहने तथा देश के सैनिकों के प्रति हमेशा सम्मान बनाए रखने का संकल्प दोहराया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य की अध्यक्षता में युवाओं ने देश के वीर सपूतों को याद किया।
विज्ञापन

कटेहरी विकास खंड के अशरफपुर बरवां चौराहे पर युवाओं ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक पुलवामा के शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा। युवाओं ने हाथों में कैंडल लेकर देश के वीर शहीदों व वंदे मातरम् का जयघोष किया। इसमें बाजारवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। इस मौके पर समाजसेवी कृष्णमोहन वर्मा, राममूरत वर्मा, रामजीत, बृजभूषण वर्मा, कृष्ण कुमार, विक्रम, काजू, मनोज सोनी, रामकृपाल, डॉ. इंद्रभान वर्मा व हृदयराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed