फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tree spur being prepared to prevent felling

Ambedkar Nagar News: कटान रोकने के लिए तैयार किया जा रहा ट्री स्पर

Fri, 11 Jul 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Tree spur being prepared to prevent felling
आलापुर के मांझा कम्हरिया में ट्री स्पर निर्माण कार्य शुरू कराते बाढ़ खंड अयोध्या के कर्मचारी। स
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया में बाढ़ कार्यखंड अयोध्या ने सरयू नदी किनारे कटान रोकने के लिए ट्री स्पर बनवाने का कार्य शुक्रवार को शुरू करा दिया। इससे ग्रामीणों की राहत की उम्मीद जाग उठी है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया में कटान के कारण करीब 250 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। कटान रोकने के लिए पक्के काम कराने की मांग करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व नौजवान भारत सभा के मित्रसेन, पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद एडीएम डाॅ. सदानंद गुप्ता ने जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन देकर 72 घंटे बाद धरना समाप्त कराया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा था कि यदि दो दिन में कार्य शुरू नहीं होगा तो पुनः धरने पर बैठेंगे। मामले में जिला प्रशासन ने बाढ़ कार्य खंड अयोध्या के अधिकारियों से वार्ता की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार की गई। इसके बाद शुक्रवार को यहां कटान वाले स्थान पर अस्थायी व्यवस्था के रूप में ट्री स्पर बनवाने का कार्य शुरू किया है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों में बैंबू स्टड का निर्माण शुरू कराने की भी तैयारी की जा रही है। ट्री स्पर और स्टड मांझा कम्हरिया के बद्री के पूरा से आजमगढ़ जनपद की सीमा तक कटान वाले स्थान पर बनाए जाएंगे, ताकि नदी का बहाव दूसरी तरफ किया जा सके और तेज धारा मिट्टी से न टकराए। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या के अवर अभियंता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कटान रोके जाने के लिए ट्री स्पर का कार्य शुरू कर दिया गया है। बैंबू स्टड का कार्य भी कराए जाने के लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ट्री स्पर
कटान रोकने के लिए बनाए जाने वाले ट्री स्पर, जिसे कटाव नियंत्रण स्पर भी कहा जाता है, एक संरचना है जो नदी के किनारों या ढलानों पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बनाई जाती है। यह स्पर, लकड़ी, पत्थर, या कंक्रीट से बने हो सकते हैं। इसे नदी के किनारे या ढलान के समानांतर बनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पानी के बहाव को मोड़ना और मिट्टी को कटाव से बचाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed