फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Treatment started at Jallapur Health Center, 52 patients arrived

Ambedkar Nagar News: जल्लापुर स्वास्थ्य केंद्र पर शुरू हुआ इलाज, पहुंचे 52 मरीज

Fri, 23 Feb 2024 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Treatment started at Jallapur Health Center, 52 patients arrived
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्लापुर का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। जहांगीरगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय चंद यादव ने पूजन-अर्चन कर अस्पताल का शुभारंभ किया। पहले दिन कुल 52 मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। अस्पताल संचालन होने से स्थानीय मरीजों व तीमारदारों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर दिखी।
विज्ञापन

बताते चलें कि डेढ़ वर्ष से बनकर तैयार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्लापुर का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। कई माह पहले शुभारंभ का दिन भी सुनिश्चित हुआ लेकिन कतिपय कारणों से अस्पताल का संचालन नहीं हो पाया। इससे मरीज काफी निराश थे। बीते दिनों डीएम ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को जहांगीरगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदय चंद यादव ने पूजन-अर्चन कर अस्पताल का संचालन शुरू करा दिया। पहले दिन 52 मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सक डॉ. जिशान हैदर व डॉ. अमोद कुमार ने मरीजों का इलाज किया। फार्मासिस्ट सुरेंद्र चौधरी ने दवा का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीमारदार असलम, अनिरुद्ध व पवन आदि ने कहा कि अस्पताल के संचालन से इलाज में अब काफी सहूलियत होगी। मरीजों को अब जहांगीरगंज सीएचसी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां एक चिकित्सक के अलावा फार्मासिस्ट तथा एक स्वीपर को तैनात किया गया है।

मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उधर शुभारंभ मौके पर डॉ. किरन कुमार शर्मा, अंजनी कुमार, अनुराग सिंह, देवेश त्रिपाठी, सपना चौधरी, शादाब अली, ननका देवी, संजय कुमार बंदना महिमा साधना लालचंद चतुर्वेदी सौरभ सिंह राघव त्रिपाठी सहित अन्य लोग लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed