{"_id":"6330a07fc3ecc27cfc5b5303","slug":"treatment-of-1733-patients-519-golden-cards-made-ambedkar-nagar-news-lko6500780132","type":"story","status":"publish","title_hn":"1733 मरीजों का इलाज, बनाए गए 519 गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1733 मरीजों का इलाज, बनाए गए 519 गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें पंजीकृत 1733 मरीजों का न सिर्फ इलाज हुआ बल्कि आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, कोविड समेत कई अन्य प्रकार की निशुल्क जांच भी की गई।पात्र पाए गए 519 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
पीएचसी औरंगनगर में डॉ. कृष्णमुरारी मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 111 मरीजों का इलाज हुआ। मेले का शुभारंभ करते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले का बड़े पैमाने पर लाभ मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आरएन उपाध्याय, अनुराधा चौधरी, प्रदीप शुक्ला, भूपेंद्र यादव व जगदीश आदि मौजूद रहे।
सीएचसी भीटी में डॉ. ओम विकास की अध्यक्षता में सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 56 मरीजों का इलाज किया गया, जरूरी दवाएं भी दी गईं। स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरा में डॉ. हुमा अख्तर व डॉ. आमिर अब्बास की मौजूदगी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 58 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
उधर स्वास्थ्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि कुल 1733 मरीजों का इलाज किया गया व 519 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को संचारी रोगों से निपटने के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।