{"_id":"6702d8934a4b596edb0b0800","slug":"trains-started-passing-through-akbarpur-station-relief-to-passengers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122410-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अकबरपुर स्टेशन से गुजरने लगीं ट्रेनें, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर स्टेशन से गुजरने लगीं ट्रेनें, यात्रियों को राहत
Mon, 07 Oct 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री।
अंबेडकरनगर। डेढ़ सप्ताह बाद रविवार से एक बार फिर ट्रेनों का संचालन अकबरपुर से होकर शुरू हो गया। इससे जहां एक तरफ यात्रियों ने राहत की सांस ली तो वही स्टेशन व आसपास के दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।
अयोध्या वाराणसी रेलखंड पर शाहगंज में मरम्मत कार्यों के चलते रेलवे ने बीते 23 सितंबर से लगभग डेढ़ दर्जन ट्रेनों का रूट बदला हुआ था। सिर्फ तीन ट्रेनें इधर से होकर गुजर रही थीं। रविवार से एक बार फिर ट्रेनों का आवागमन अकबरपुर से होने लगा। सियालदह एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस और साबरमती एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें अकबरपुर स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने में आसानी हुई। अब तक उन्हें इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए दूरदराज के स्टेशनों तक दौड़ लगानी पड़ रही थी।
किसान एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए पहुंचे बेवाना निवासी शंकर वर्मा ने कहा कि एक दिन पहले ही यह जानकारी हुई थी कि ट्रेन फिर इधर से चलने वाली है। ऐसे में यहां पहुंचे हैं। अन्नावां से आईं रीना तिवारी ने बताया कि दून एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रही हूं। उधर ट्रेनों के फिर से अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने से दुकानदारों को भी राहत मिली है। ट्रेनों के न आने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा था।