फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trains Cancel

जम्मूतवी अप व डाउन समेत तीन ट्रेनें निरस्त

Thu, 23 Jan 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Trains Cancel
अंबेडकरनगर। मौसम साफ होने के बावजूद गुरुवार को जम्मूतवी अप व डाउन समेत जहां तीन ट्रेनें निरस्त रहीं, वहीं पांच अन्य घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनें निरस्त होने से 32 यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ा।
विज्ञापन

घने कोहरे का प्रकोप गुरुवार को छंटने के बाद भी ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से चलने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी तीन ट्रेन निरस्त होने व पांच के घंटों विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रात 10:20 पर आने वाली जम्मूतवी डाउन एक्सप्रेस, सुबह 7:02 पर आने वाली जम्मूतवी अप एक्सप्रेस ट्रेन व अपराह्न 2:18 पर आने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। नतीजा यह रहा कि 32 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। साथ ही संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा सद्भावना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित सुबह 7:33 से डेढ़ घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित 12:25 से ढाई घंटा, अमृतसर वीकली अप एक्सप्रेस ट्रेन मध्यरात्रि 12:58 से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। दून अप एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1:14 से डेढ़ घंटा व मरुधर अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय देर शाम 7:32 से साढ़े 3 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से संबंधित ट्रेन से यात्रा कनरने वालों को इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed