{"_id":"67d1c02c48dd7f2f13099df3","slug":"trains-are-jam-packed-there-is-a-fight-to-get-on-and-off-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131133-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खचाखच भरीं ट्रेनें, चढ़ने-उतरने के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खचाखच भरीं ट्रेनें, चढ़ने-उतरने के लिए मारामारी
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।
अंबेडकरनगर। बुधवार को होली के चलते ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं रही। ट्रेनों के स्लीपर कोच भी जनरल कोच की तरह ही नजर आए।
जो लोग दूसरे शहरों में काम करते हैं। इसी तरह सैकड़ों की संख्या में दूसरे शहरों के लोग अकबरपुर में रहते हैं। होली का त्योहार अपने घर पर मनाने के लिए बुधवार को सुबह से ही अनारिक्षत टिकट लेने के लिए काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं। गंगा सतलज, बनारस इंटरसिटी, कोटा पटना एक्सप्रेस, फरक्का एकसप्रेस, दून एक्सप्रेस के साथ साबरमती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं रही। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, छोटे स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बुधवार को झांसी- कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, आजमगढ़ पैसेंजर ट्रेनों में भी खासा दिक्कतें रहीं। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि होली की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। सभी गाड़ियों का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।
इनसेट-
बसों में स्थानीय यात्रियों की संख्या ज्यादा
फोटो- 25
अकबरपुर डिपो पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। ज्यादातर यात्री गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़ समेत अन्य जनपदों की यात्रा करने के लिए पहुंचे। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते बसों की संख्या में भी इजाफा किया गया। दिल्ली व लंबे रूट के अन्य स्टेशनों की संख्या काफी कम रही। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि होली को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे।