फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   train

निरस्त रही चार ट्रेन, 35 यात्रियों ने रद्द कराया टिकट

Sun, 22 Dec 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
train
अंबेडकरनगर। घने कोहरे के बीच रविवार को जहां चार ट्रेनें निरस्त रहीं, वहीं तीन अन्य एक्सप्रेस ट्रेन घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंचीं। इससे एक तरफ जहां 35 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराना पड़ा, वहीं घंटों विलंब से चलने से यात्रियों को हाड़कंपाऊ ठंड में इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खराब मौसम के बीच लगभग प्रतिदिन ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चलने का दौर जारी है। रविवार को भी जहां चार ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई, वहीं तीन ट्रेन घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंचीं। इससे घने कोहरे व हाड़कंपाऊ ठंड में यात्रियों को भटकने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शाम 4:35 पर आने वाली पटना-कोटा अप एक्सप्रेस, भोर में 2:45 पर आने वाली जम्मूतवी अप एक्सप्रेस, रात 10:20 पर आने वाली कोलकाता डाउन एक्सप्रेस, अपराह्न 3:31 पर आने वाली गंगा-सतलज डाउन एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ चार ट्रेनों के निरस्त होने से 35 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। इन ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ा।
उधर तीन अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर पहुंचीं। गोहाटी द्वारिका डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय देर रात 1:39 से 2 घंटा, मरुधर डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7:35 से साढ़े 5 घंटा व राजेंद्रनगर टर्मिनल डाउन एक्सप्रेस सुबह 8:39 से साढ़े 4 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।

ट्रेन के निरस्त होने व घंटों विलंब से चलने के चलते हाड़कंपाऊ ठंड में यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए रेलवे प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।
उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed