फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trailer collided with the bus, a death

ट्रेलर से टकराई बस, एक की मौत

Tue, 03 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 03 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Trailer collided with the bus, a death
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एनटीपीसी के पास हुई दुर्घटना के घायल - फोटो : अमर उजाला

एनटीपीसी विस्तारीकरण के लिए काम कर रही निजी कंपनी जीडीसीएल के कर्मचारियों व मजदूरों को लेकर लौट रही बस रविवार देर शाम एनटीपीसी प्लांट के निकट सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसमें बैठे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना से मौके पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौकेे पर पहुंच गई ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने पाए।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार 1 मई की शाम साढ़े सात बजे के बाद एनटीपीसी विस्तारीकरण कार्य में जुटे कर्मचारियों व मजदूरों को लेकर एक बस इल्तिफातगंज बाजार से लौट रही थी। एनटीपीसी प्लांट के निकट स्थित स्टेट बैंक की शाखा के सामने 18 पहिए का एक ट्रेलर खड़ा था। इसी बीच वहां पहुंची बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से भिड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर काफी जबरदस्त थी। बस व ट्रेलर की टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर पहुंचे तो बस में सवार कई लोग बुरी तरह जख्मी हो चुके थे। कुल 10 मजदूरों को टांडा सीएचसी ले जाया गया। वहां से सभी मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रास्ते में ही बिहार प्रांत के भोजपुर थाना अंतर्गत चुड़ैली निवासी मजदूर वीरेंद्र (40) पुत्र भुनेश्वर की मौत हो गई। घायल मजदूरों में मुजफ्फनगर जनपद के मीरानपुर काशी निवासी मोहम्मद अंजार (45) पुत्र अब्दुल अजीज, मुजफ्फरनगर के पुरु निवासी रवींद्र (40) पुत्र रामराज, पड़सर निवासी सुशील (30) पुत्र धर्मदेव, बंडला चौक निवासी नितेश (19) पुत्र महावीर, बिहार के दरभंगा जिले के पुंथजा निवासी मोहम्मद इम्तियाज (26) पुत्र शौकत, देवरिया के मझौली राय सुलेमपुर निवासी दिनेश (27) पुत्र सत्यनरायण व ओमकार (20) पुत्र नरायण, बिहार के रोहतास इटावा बदरिया निवासी जितेंद्र (30) पुत्र राजनाथ व बिहार के भोजपुर पुरैनी कला निवासी राजेंद्र (38) पुत्र रामराज हैं।


इन सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुटने के कारण किसी अनहोनी को टालने के लिए अलीगंज, इब्राहिमपुर व टांडा कोतवाली की पुलिस टीम पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed